छत्तीसगढ़

CG : CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मारकर कि हत्या…

By kadwaghut|22 Dec 2025, 11:21 AM
f X W

खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी. मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था. वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था. उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी. बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सोया, जैसी ही वह गहरी नींद में गया, मौैका पाकर आरोपी ने उस पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया.

घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया. कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने मिलकर घायल जवान सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर गातापार थाना में रखा है और मामले की जांच में जुट गई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम

Related Articles

2

Back to top button