छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 से शिकस्त देकर जीता खिताब…

By lokesh sharma|30 Mar 2026, 12:23 PM
f X W

राजनांदगांव , अंतर राष्ट्रीय स्टेडियम में सांई सेंटर, हॉकी इंडिया, छत्तीसगढ़ हॉकी ने अस्मिता वेस्ट जोन जूनियर बालिका हॉकी लीग का आयोजन किया। रविवार को स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी। महाराष्ट्र रजत पदक के साथ उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर मेजबान छत्तीसगढ़ ने कांस्य पदक जीता। फाइनल मुकाबले के साथ रविवार को स्पर्धा का समापन हुआ। अतिथियों ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

फायनल मैच में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 5-3 गोल से पराजित किया। मैच के 15वें मिनट में महाराष्ट्र की निंकू ने गोल किया और 1-0 की बढ़त बनाई थी। 19वें मिनट में मध्यप्रदेश की ओर से काजल ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। 25वें मिनट में सान्या सैयद और काजल ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। महाराष्ट्र की संजना ने 36वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 पर ला दिया। इसके बाद मैच के 37वें मिनट में संजना ने फिर गोल करते हुए स्कोर को 3-3 गोल की बराबरी पर ला दिया। 50वें और 54वें मिनट में हॉकी मध्यप्रदेश से काजल ने गोल कर 5-3 के स्कोर से मैच जीत कर अस्मिता जूनियर बालिका का खिताब टीम के नाम किया। संचालन मृणाल चौबे तथा आभार प्रदर्शन भूषण साव ने किया। समापन समारोह में गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, किशोर धीवर, शब्बीर हैदरी, तीरथ गिरी गोस्वामी, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना कर हौसला बढ़ाया समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में सीएसपी वैशाली जैन मुख्य अतिथि रही। नीता नायर, आशा थॉमस, शबनम अंसारी अंतर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी, दिव्या बास्केटबॉल कोच साई विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, शिव नारायण धकेता, मृणाल चौबे अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, नीलम चंद जैन, भूषण साव, चंदन भारद्वाज, अशोक नागवंशी मौजूद रहे। मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई।

READ ALSO  संस्थान में 191 अनुसंधान परियोजनाएँ संचालित, अनुसंधान एवं विकास बजट बढ़कर हुआ 187 करोड़ रुपए
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button