छत्तीसगढ़

CG : एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपए की गिरावट …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 10:45 AM
f X W

बड़ी खबर. एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 192 रुपये कम हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उज्ज्वला के कुछ लाभर्थियों के लिए आज से रसोई गैस 300 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी पड़ेगी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए लेटेस्ट रेट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम होकर 2738 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 2930 रुपये था। जबकि, कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये पर आ गए हैं। लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 3052.5 रुपये से घटकर 2860.5 रुपये का हो गया है।

बता दें इससे पहले 1 जुलाई को भी 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बड़ी कटौती की गई थी। यह लगातार दूसरा महीना है जब रेट में कटौती की गई है। दिल्ली में अब दो महीने में कमर्शियल सिलेंडर 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है। इस साल दाम 1580.50 रुपये बढ़ने के बाद जुलाई में 183.50 रुपये कम हुए। इसके बाद आज 1 अगस्त को दिल्ली में एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 192 रुपये कम हो गए। अगर आप उज्ज्वला के लाभार्थी हैं और 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 4 सिलेंडर रिफिल करा चुके हैं तो इस अगस्त में आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। यानी सिलेंडर आम उपभाक्ताओं को मिलने वाली कीमत पर ही मिलेगा। बता दें सरकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इस फाइनेंशियल ईयर से केवल 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है। पहले 9 पर मिलता था और बाद में इसे घटकार 6 कर दिया गया था।

READ ALSO  CG : अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button