क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में दो बड़ी कार्रवाई – चाकूबाजी मामले के आरोपी गिरफ्तार, बजरंगपुर हत्या कांड में एक और गिरफ्तारी

By kadwaghut|15 Sep 2025, 1:44 AM
f X W

राजनांदगांव पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सनसनी मचा देने वाले दो मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।पहला मामला पार्रीनाला दरगाह के पास हुए प्राणघातक हमले का है, जहां तीन युवकों ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दो आरोपियों गौरव साहू, दीनू मांझी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से धारदार चाकू और स्कूटी जब्त की गई। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।दूसरी बड़ी कार्रवाई बजरंगपुर नवागांव डबल मर्डर केस में हुई।

पहले से गिरफ्तार 10 आरोपियों के बाद अब फरार चल रहे आरोपी शेख रेहान को पुलिस ने दुर्ग से धर दबोचा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया।आज जब पुलिस टीम इन आरोपियों को न्यायालय लेकर पहुंची, तो पूरे शहर में पुलिस की सख्ती और कार्रवाई की चर्चा रही।

अदालत में पेश करने के बाद सभी को जेल दाखिल कर दिया गया। पुलिस की टीम की सराहना:इस पूरी कार्रवाई में सीएसपी वैशाली जैन, कोतवाली प्रभारी रामेन्द्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार और चौकी चिखली की टीम का विशेष योगदान रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा के 79,138 किसानों को मिले ₹15.94 करोड़ ...

Related Articles

2

Back to top button