छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राहत: एजेंसियों में दूसरे दिन भी कतार लंबी, सर्वर चलने से सिलेंडर मिल पाया…

By kadwaghut|26 Aug 2026, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव , जिलेभर की गैस एजेंसियों में मंगलवार को भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। लेकिन सर्वर सही काम करने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल पाया। हालही में सिलेंडरों की बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी की गई। रविवार को अवकाश, सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाया था। सर्वर डाउन होने से एजेंसियों से सिलेंडरों का वितरण और होम डिलीवरी प्रभावित हुई थी। मंगलवार से स्थिति सामान्य हो गई है।

Advertisement
Advertisement

उपभोक्ताओं को अवकाश और सर्वर डाउन होने के कारण दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। एजेंसियों में हंगामे की स्थिति भी बनी। ईद, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर्व के चलते समय पर सिलेंडर मिलेगा या नहीं उपभोक्ताओं को इसकी चिंता सता रही थी। लेकिन सर्वर आने से यह समस्या दूर हो गई। उपभोक्ताओं को नियम से 25 दिन बाद बुकिंग कर ओटीपी बताने पर सिलेंडर मिल जाएगा। मंगलवार को चिखली, गठुला, मानव मंदिर चौक में संचालित एजेंसियों से उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल पाया।

एजेंसियों में की जा जांच और उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी: एलपीजी कनेक्शन का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। नहीं कराने पर परेशानी बढ़ सकती है। कनेक्शन ट्रांसफर कराने का विकल्प भी है। उपभोक्ताओं के गैस कार्ड में ई-केवाइसी की गई है या नहीं इसे मैनुअली दर्ज किया गया है लेकिन ऑयल कंपनी के अनुसार सिलेंडर देने से पहले एजेंसियों को इसकी जांच करने कहा गया है। नहीं होने पर तत्काल ई-केवाइसी की जाएगी और फिर सिलेंडर दिया जाएगा। जिलेभर की कई गैस एजेंसियों में 1 हजार से 3 हजार ई-केवाइसी पेंडिंग है उपभोक्ता स्वयं नहीं पहुंच रहे इस कारण सिलेंडर लेने के दौरान जांच कर ई-कवाइसी करा रहें है। एजेंसी संचालकों ने बताया सामान्य और बिना खर्च वाली प्रक्रिया है।

READ ALSO  गरियाबंद ITI की मान्यता अटकी, ₹3 करोड़ की बिल्डिंग तैयार नहीं
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins