छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सोमनी पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, सरपंच हटी…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:34 AM
f X W

राजनांदगांव , सोमनी पंचायत में सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसके साथ ही सरपंच नीलिमा साहू ने पद गंवा दिया है। 6 महीने से चल रहे विवाद के बाद गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई।

सोमनी पंचायत में कुल 19 पंच हैं। इनमें से 16 पंच सरपंच के खिलाफ लामबंद हो गए थे। जिसके बाद कलेक्टर के सामने अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया पूरी कराने की मांग रखी। गुरुवार को ​वोटिंग के लिए फिर तारीख तय की गई। पंचायत में पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार की मौजूदगी में वोटिंग हुई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 वोट पड़े। जबकि विपक्ष में कोई भी वोट नहीं डले। सरपंच के साथ रहे तीन पंच वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इस तरह प्रस्ताव 16-0 से पारित हो गया।

काफी खींचतान होती रही पंचों ने सरपंच पर अनियमितता सहित अन्य मुद्दों को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया। लेकिन शुरुआत में कुर्सी बचाए रखने के लिए काफी खींचतान भी हुई। प्रस्ताव पर वोटिंग लगातार टलती रही। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए। अंतत: ​वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई। एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव 16 के मुकाबले 0 से पारित हो गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : पदयात्रियों की सेवा में आगे आई राजपूत करणी सेना, सेवा भाव से कर रही सहयोग...

Related Articles

Back to top button