मध्य प्रदेश

मप्र से IPS के लिए चयनित 5 अधिकारी, UPSC के पास गई 15 अधिकारियों की सूची

By Admin|11 Sep 2025, 3:34 PM
f X W

भोपाल 

Advertisement
Advertisement

 मध्यप्रदेशराज्य पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का आईपीएस अवार्ड होगा। इसके लिए डीपीसी 12 सितंबर को कराने की तैयारी है। इस बार राज्य पुलिस सेवा के कुल पांच अधिकारियों को आइपीएस(IPS Officer) बनाया जाएगा। जिसमें 1997-98 बैच के 15 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। लेकिन 5 अधिकारियों को ही आइपीएस बनाया जाएगा। 15 अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार कर यूपीएससी को भेजा है। बता दें डीपीसी में यूपीएससी के एक मेंबर के साथ सीएस अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और एसीएस होम शिवशेखर शुक्ला शामिल होंगे।

दो नामों पर फंसा पेंच

वरिष्ठता के क्रम में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सीताराम ससत्या का नाम सबसे पहले है। लेकिन उनका एक विभागीय प्रकरण होने के कारण पेंच फंसा है। ऐसे ही वरिष्ठता में दूसरा नंबर अमृत मीणा का है लेकिन जाति प्रमाण पत्र का एक मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

इन नामों पर होगा विचार

डीपीसी में राज्य पुलिस सेवा के 1997-98 बैच के 15 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

    सीताराम ससत्या
    अमृत मीणा
    विक्रांत मुराब
    सुरेंद्र कुमार जैन
    आशीष खरे
    राजेश रघुवंशी
    निर्मिषा पांडेय
    राजेश कुमार मिश्रा
    मलय जैन
    अमित सक्सेना
    मनीषा पाठक सोनी
    सुमन गुर्जर
    संदीप मिश्रा
    सव्यसाची सर्राफ
    समर शर्मा

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल’ से गूंजेगा MP, 111 जगहों पर आयोजन; CM निवास में दिखेगा खास नजारा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins