छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलाराजनीति

अर्जुनी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और तिरंगा यात्रा को लेकर बनी रणनीति

By kadwaghut|05 Aug 2026, 7:23 PM
f X W

डोंगरगांव। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनी मंडल की मंडल स्तरीय मासिक बैठक शक्ति केंद्र घोरदा में संपन्न हुई। बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के संयोजक, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए भरत वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और जनता से निरंतर संपर्क के कारण ही संगठन गांव, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक मजबूत होता है।भरत वर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय, एकजुटता और सामूहिक भावना के साथ काम करें तथा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें।बैठक में आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।11 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वानबैठक के दौरान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। भरत वर्मा ने सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को तिरंगा यात्रा की जानकारी दें और युवाओं, महिलाओं तथा सामाजिक संगठनों को भी यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 15 घायल, 3 गंभीर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins