मध्य प्रदेश

भरतपुर (कटनी) में बच्चों संग नहाने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

By Admin|02 Oct 2025, 9:31 PM
f X W

कटनी
रीठी थाना अंतर्गत भरतपुर गांव में बच्चों के साथ नहाने गए दो सगे भाइयों का तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से दशहरा पर्व के दिन गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार छोटा बरहटा रीठी निवासी सुशील पटेल के बेटे शिवांश लोधी 8 साल और देवांश लोधी 10 साल दशहरा पर अपने मामा के गांव भरतपुर गए हुए थे।

लगभग 11 बजे दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के बाराती तालाब में नहाने गए थे और गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। आसपास के लोगों को बच्चों ने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद ग्रामीण एकत्र हुए और दोनों बच्चों की तालाब में खोजबीन की गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से तालाब में एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को खोज लिया गया और स्वजनों उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लेकर पहुंचे।
 
यहां दोनों को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही बरेहटा गांव में मातम छा गया तो वहीं हृदय विदारक घटना से भरतपुर में भी मातम छाया रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं और मामले की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, वक्ताओं ने 51 शक्तिपीठों को एक साथ मूर्त रूप देने के प्रकल्प को बताया राष्ट्र की आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins