छत्तीसगढ़

बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य, 100+ परिवारों को 25 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी

By Admin|09 Sep 2025, 9:11 PM
f X W

जगदलपुर

बस्तर में पहाड़ी नाले की वजह से मांदर गांव में 26 अगस्त को आई बाढ़ के चलते गांव में भारी नुकसान हुआ. नाले के आसपास स्थित दर्जनों घर तबाह हो गए. कई मकान क्षतिग्रस्त भी हुए. बाढ़ प्रभावित ग्रामीण आज भी दहशत में हैं. ऐसे में प्रशासन ने पहाड़ी नाले के आसपास बसे ग्रामीणों को विस्थापित करने का निर्णय लिया है.

मांदर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अगर फिर बाढ़ आई तो उन्हें फिर से बेघर होना पड़ सकता है. ऐसे में प्रशासन ने पहाड़ी नाले के पास बसे ग्रामीणों को विस्थापित करने का फैसला लिया है. गांव के ही एक छोर में 25 एकड़ जमीन 100 से अधिक बाढ़ प्रभावितों के लिए आवंटित की जाएगी.
गांव में प्रशासन का सर्वे जारी : कलेक्टर

बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि बाढ़ में अपना घर गंवाने वाले लोगों और बाढ़ संभावना वाले इलाकों के ग्रामीणों को यहां से विस्थापित किया जाएगा. फिलहाल ग्रामीणों को विस्थापित करने को लेकर गांव में प्रशासन का सर्वे जारी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण ...

Related Articles

Back to top button