छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी ..

By lokesh sharma|03 Jul 2026, 11:22 AM
f X W

बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पहले से रतनपुर के बकरी चोरी मामले में गिरफ्तार थे. प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी जबलपुर (मध्य प्रदेश) और अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के ठगी गिरोह के सदस्य निकले. पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की पूरी 9 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

शादी का झूठा वादा कर युवती का दैहिक शोषण करने के आरोप में तोरवा पुलिस ने गौरेला निवासी सागर राठौर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता की पहचान बिलासपुर के एक पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान हुई थी. आरोपी ने विवाह का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. प्रारंभ में गौरेला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में तोरवा थाना स्थानांतरित किया गया. पुलिस आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत कार्रवाई कर रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद कमलेश जांगड़े ने दिए निर्देश...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins