छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

छेड़खानी की शिकायत दबाई सेटलमेंट का भी किया प्रयास …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 11:37 AM
f X W

राजनांदगांव l गैंदाटोला में स्कूली छात्रा से छेड़खानी की शिकायत दबाए रखने वाले थाना प्रभारी व एएसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। छात्रा ने 1 सितंबर को शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ लिखित ​शिकायत की थी। लेकिन इसमें थाना स्तर पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई।

लापरवाही को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और एएसआई मेघनाथ सिन्हा को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को रक्षित केंद्र अटैच किया गया है। वहीं बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी आदेश दिए गए हैं। दरअसल थाना स्तर पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने और पुलिस पर ही मामला सेटलमेंट करने के आरोप के बाद पीड़ित छात्रा जिला मुख्यालय पहुंची थी। छात्रा ने एसपी के नाम दोबारा शिकायत पत्र दिया। जिसके बाद 5 सितंबर को शिक्षक​ तिलक यदु के खिलाफ एफआईआर की गई। शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गंभीर अपराध पर पांच दिन चला समझौते का प्रयास पीड़ित पक्ष ने बताया कि उन्होंने जब शिक्षक के खिलाफ शिकायत की तो इसकी जानकारी तत्काल शिक्षक को दी गई। इसके बाद एक ​स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पुलिस ने समझौते का प्रयास किया। छात्रा व उससे जुड़ी महिलाओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इस मामले में सेटलमेंट का प्रयास पांच दिन तक जारी रहा। लेकिन पीड़ित छात्रा पीछे नहीं हटी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मोहन भागवत को मिला आचार्य विद्यासागर अलंकरण...

Related Articles

2

Back to top button