DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को पेण्ड्रा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

By kadwaghut|13 Aug 2026, 3:43 PM
f X W

जनसंपर्क विभाग लगाएगा विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी, शाम 5 बजे निकलेगी कैंडल मार्च

Advertisement
Advertisement

रायपुर, भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृति में 14 अगस्त को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से अवगत कराते हुए आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और पीड़ा को स्मरण किया जाएगा। साथ ही देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के महत्व का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौर की घटनाओं, विस्थापन और उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत की जाएगी।

स्मृति दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे अटल परिसर पेण्ड्रा से मल्टीपर्पस स्कूल तक कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकाली जाएगी। कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।

READ ALSO  CG : परंपरागत खेती से व्यावसायिक उद्यानिकी का सफर…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins