छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में हर शनिवार टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक…

By kadwaghut|21 Sep 2026, 11:34 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल राजनांदगांव में बच्चों और किशोरों के लिए हर शनिवार टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक संचालित होगी, जिसमें टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों की नियमित जांच, फॉलोअप, इंसुलिन संबंधी परामर्श, ब्लड शुगर जांच, आहार एवं जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन और काउंसलिंग होगी। क्लीनिक की शुरुआत सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरत्न, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद और एनसीडी नोडल डॉ. एके बसोड़ के मार्गदर्शन में की गई है।

इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान पीडियाट्रिशियन डॉ. कमलेश जांगड़े, एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी, एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. विकास सिंह राठौर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पांच दिवसीय पीयर एजुकेटर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न ...

Related Articles

2

Back to top button