छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : सड़क हादसों का सिलसिला जारी, छीनी दो जिंदगियां…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 1:05 PM
f X W

बालोद : बालोद जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दुर्घटनाएं बालोद और डौंडी थाना क्षेत्र में हुईं। पहला हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में हुआ। लिमोरा निवासी 58 वर्षीय ननकी विश्वकर्मा करहीभदर स्थित शराब दुकान से पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ननकी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वे गांव में लोहार का काम करते थे। सूचना मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्च्युरी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement
Advertisement

दूसरा हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे डौंडी थाना क्षेत्र में अवारी नाला के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मर्रामखेड़ा, बेलोदा निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र नुरेटी की मौत हो गई। हादसे में अवारी निवासी 57 वर्षीय उमेंद्र कुमार गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर 112 और 108 की टीम ने घायल उमेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। डौंडी पुलिस ने नरेंद्र नुरेटी के शव को डौंडी अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आगामी त्योहारों के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस का कड़ा रुख, असामाजिक तत्वों पर कसा जा रहा है शिकंजा।

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins