छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आर.एस.एस ने माधव नगर जोरापारा बस्ती में मनाया विजयदशमी उत्सव…

By lokesh sharma|12 Oct 2025, 2:06 PM
f X W

रायपुर । माधव नगर जोरापारा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। शारदा चौक स्थित आर.डी.बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और नागरिकों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

जोरापारा बस्ती प्रमुख प्रणीत जैन ने बताया कि इस अवसर पर एकत्रीकरण और शस्त्र पूजन,संबोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ध्वज प्रणाम के साथ हुआ, जिसके बाद अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए। आज के कार्यक्रम नगर सरसंघ चालक मनीष साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रायपुर महानगर के प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौवां वर्ष समूचे हिंदू समाज के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संघ ने 1925 से राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन व संस्कार की भावना विकसित करने का कार्य किया है। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपने गौरवशाली इतिहास में समाज को दिशा देने और जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अब संघ ने भारत माता के सर्वांगीण विकास के लिए ‘पंच परिवर्तन’ के लक्ष्य तय किए हैं, जिनकी शुरुआत कुटुंब से होगी।

उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में जामवंत की भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि वे दूसरों को प्रेरित कर आत्मजागरण की राह दिखा सकें। साथ ही पारिवारिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन एक समय साथ भोजन करना चाहिए, क्योंकि यही सामाजिक समरसता की नींव है। उन्होंने बताया कि पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन,स्वदेशी पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थानीय इकाइयां आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाएंगी।

READ ALSO  समूह से जुड़कर मिली पूंजी के साथ बढ़ा आत्मविश्वास, अब आजीविका से जुड़े फैसले खुद ले रहीं रजनी

इस अवसर पर माधव नगर जोरापारा बस्ती के स्वयं सेवकों के साथ प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें नगर सरसंघ चालक मनीष साहू,महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम अग्रवाल,पवन साहू जी,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल,सुरेश कुंबलकर जी,भूषण टावरे जी,जोरापारा बस्ती प्रमुख प्रणीत जैन,संजय चोपकर,रवि देशमुख,सुनील ठाकुर,विजय सोनी,नरेंद्र चंदेल,साजन श्रीवास,शीतल जैन,मनीष साहू,तुषार शर्मा,अनिकेत यादव,आदित्य ठाकुर,जितेंद्र खत्री,विजय सोना,योगेश पशिने उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins