राजनांदगांव | टेड़ेसरा चौक में निर्माणाधीन सड़क वाले हिस्से में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां चौक पर रात के वक्त संकेतक नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है।
जबकि इसी हिस्से में अंधेरा भी पसरा रहता है। इसके चलते पूर्व में भी बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। निर्माणाधीन हिस्से में रोशनी के साथ संकेतक लगाने की जरूरत है।
