राजनांदगांव| जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की तुलना में पर्ची काउंटर नाकाफी साबित हो रहा है। मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार से जूझना पड़ता है।
इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को भी इससे राहत नहीं मिल रही है। कई दफे पर्ची बनाने तक ओपीडी की टाइमिंग भी खत्म होने की स्थिति बन जाती हैं। काउंटर की संख्या में इजाफा होना चाहिए।
