kadwaghut logo final
राजनांदगांव l भारतीय संविधान दिवस पर राजनांदगांव के चौपाटी गार्डन में ‘संविधान मंथन 6.0’ का आयोजन हुआ। संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह नहीं, बल्कि संस्कृति, संविधान की समझ, सामाजिक सहभागिता और प्रतिभाओं के सम्मान का था। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, जातियों, वर्गों, सामाजिक संगठनों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। ‘हम भारत के लोग’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संविधान की उद्देशिका, राजकीय गीत और संवैधानिक अनुच्छेदों के वाचन व व्याख्या हुआ।
कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक व जिला दंडाधिकारी की प्रतीकात्मक कुर्सियों को लेकर विशेष कुर्सी दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतिनिधियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया समारोह में समाज और जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 300 से अधिक प्रतिनिधियों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें सफाई कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी, सहायिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्स, स्वास्थ्य सेवाकर्मी, डॉक्टर, शिक्षक, शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार, महिला संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं युवा प्रतिभाएं शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद (बल्ली) रुचन्दानी, तुलसी गौतम, गेमू लाल कुंजाम, मनीष जैन, चिंटू सोनी, शुभम उपाध्याय, सारंग ताम्रकार सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मंच संचालक को राजू सोनी, रागनी स्वर्णकार ने किया।
संविधान के अनुच्छेदों का वाचन, नाट्य मंचन हुआ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया गया। अनुच्छेद 1, अनुच्छेद 5, अनुच्छेद 13 व अनुच्छेद 51 सहित संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा और व्याख्या की गई। संविधान को केवल पुस्तक तक सीमित न रखकर शिक्षा, सामाजिक जीवन और प्रशासनिक व्यवस्था में उसके मूल्यों को लागू करने पर जोर दिया गया। राजकीय गीत की प्रस्तुति प्रज्ञा गुप्ता ने दी, जिसने कार्यक्रम की गरिमा और सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध किया। आयोजन का मूल संदेश सर्वधर्म, सर्वजाति, सर्वसमाज और सर्व संगठन की सहभागिता रहा। आयोजन की सभी लोगों ने सराहना की।

