kadwaghut logo final
राजनांदगांव l प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर में गुरुवार को राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया। इसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक मार्च निकालकर संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे लगाए और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए एकजुटता प्रदर्शित की।
इस दौरान मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस राज्य स्तरीय मार्च में रमेश राठौर, राकेश जोशी, हेमा देशमुख, इकारामुद्दीन सोलंकी, रूपेश दुबे, मेहुल मारू, विनय झा, शारदा तिवारी, महेंद्र बहादुर, प्रेम रूपचंदानी, महेश यादव, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, बबलू कसार, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, देवेश वैष्णव, कुसुम दुबे, रोहित चंद्राकर, सुरेंद्र देवांगन, राजिक सोलंकी, शुभम पांडे, गजेंद्र सिंह राजपूत, अमित कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और संघर्ष का जज्बा दिखाया।
अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना होगा: मुदलियार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। मताधिकार केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज और लोकतंत्र की ताकत है। यदि मतदाता सूची और मतदान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो लोकतंत्र की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। राहुल गांधी ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से इस विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाया है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा केवल किसी एक दल की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

