
राजनांदगांव | बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी मेन गेट के ठीक सामने गड्ढों के कारण आवाजाही में समस्या होती है। यहां सुबह सब्जी से भरे वाहन पहुंचते है। इसके अलावा किसान अपना धान और अन्य उपज लेकर आते है।
हमेशा भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ताजी सब्जियां मिलने के कारण यहां बड़ी संख्या में शहर के लोग सुबह सब्जी खरीदने पहुंचते है। यहां मरम्मत करने की जरूरत है।

