
राजनांदगांव| मौसम में उतार-चढ़ाव और बदली-बारिश के चलते इन दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की कतारें लग रही है। वहीं दवा काउंटर में भी मरीज और परिजनों की लंबी कतारें लगती है।
ऐसे में यहां काउंटर और स्टाफ बढ़ाने की जरूरत है। देरी से इलाज और अन्य जांच में भी समय लगता है। फिर दवा लेने अपनी बारी का इंतजार करते मरीज और परिजन परेशान होते हैं।

