
राजनांदगांव , जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन और बाहरी धान खपाने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में 1355 कट्टा (542 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसमें एक मामले में धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में राइस मिल से धान जब्त किया गया। जिले में अब तक 29 प्रकरणों में कुल 2807.50 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। अफसरों की कार्रवाई में 3 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
खरीफ सीजन में धान खरीदी शुरू होने के बाद से ही निगरानी जारी है। शनिवार को बनाए गए इन दोनों प्रकरणों में 542 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसमें 1355 कट्टा धान शामिल है। इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक राइस मिल से 610 कट्टा (244 क्विंटल) धान जब्त किया गया।
प्रशासन की टीम ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर नजर रखने के लिए जांच अभियान जारी रखा है। अवैध धान के भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिले में अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। 21 नवंबर को धान खरीदी नहीं की गई। वहीं 23 नवंबर के लिए 122 खरीदी केन्द्रों के लिए कुल 1460 टोकन जारी किए गए हैं।
