
राजनांदगांव | मेंटेनेंस के अभाव में दिग्विजय स्टेडियम की सूरत बिगड़ती जा रही है। स्टेडियम की बाहरी खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए हैं। लेकिन लंबे समय से इन टूटी खिड़कियों की मरम्मत नहीं की जा सकती है।
जिसकी वजह से स्टेडियम की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। कई हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। शहर के सबसे बड़े स्टेडियम में नियमित रूप से देखरेख की जरूरत है।
