
राजनांदगांव| गंज चौक से नंदई की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। यहां पाइप लाइन बिछाने भी खुदाई की गई थी। इसकी मरम्मत तक नहीं की गई। मिट्टी डालकर इसे छोड़ दिया गया।
यह अब जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया हैं। इससे आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही हैं। हादसे का भी खतरा बना रहता हैं। जल्द मरम्मत की जाए।
