
राजनांदगांव | जिला साहू संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं विशाल रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में युवा प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इसके लिए अतिथियों और समाज के लोगों ने युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों का सम्मान किया। युवा प्रकोष्ठ के बेहतर समन्वय, अनुशासन और सक्रियता के कारण सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में बड़ा सहयोग मिला।
अतिथियों एवं समाजजनों ने युवाओं के इस सेवाभावी कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ संयोजक मनीष साहू, सचिव खेम साहू, महामंत्री महेश साहू व मिथलेश साहू, सह संयोजक केशव साहू, तेजेंद्र साहू व विष्णु साहू, संगठन सचिव दिल्लूराम साहू, मोतीलाल साहू, रवि साहू, शीतल कुमार साहू व नंद कुमार साहू मौजूद रहे।


