
राजनांदगांव | जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा 22 नवंबर को राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला साहू सदन, बसंतपुर, राजनांदगांव में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। राजनांदगांव| तुलसी मानस प्रतिष्ठान का जिला स्तरीय दीवाली मिलन समारोह 22 नवंबर को होगा। कार्यक्रम रेवाडीह में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दीवाली मिलन समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम व संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।


