छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अस्पताल में बंद मिली एक्स-रे मशीन, कारण बताओ नोटिस…

राजनांदगांव , सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर रोज कार्य दिवस में आधार पर बेस उपस्थिति इंद्राज करने के निर्देश दिए।

एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण में पता चला 27 मार्च से एक्स-रे नहीं किया जा रहा है। 100 दिन टीवी कैंपेन में उदासीनता पर सरस्वती नेताम एक्स-रे टेक्नीशियन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। ड्रेसिंग कक्ष में पुराने इंस्ट्रूमेंट से ड्रेसिंग की जा रही थी। नए इंस्ट्रूमेंट रखने के निर्देशित किया। तत्काल कूलिंग की व्यवस्था करने विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रोशन नंदेश्वर को कहा गया।

एक्स-रे मशीन तत्काल शुरू करने निर्देश दिए। वार्ड का निरीक्षण किया जिसमें अव्यवस्थित पर्दे खिड़कियों में गंदगी तथा सभी खिड़की दरवाजों में पुराने पर्दे लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की। नए पर्दे लगाने निर्देश दिए गए। सभी बेड में स्वच्छ एवं रंगीन चादर लगवाने रोज चादर बदलने कहा गया है। भीषण गर्मी को ध्यान में रख महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बेड का चिह्नांकन कर हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।

भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता की ली जानकारी वार्ड में भर्ती मरीजों से विभाग द्वारा मेनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली। मरीजों द्वारा दी गई जानकारी पर को संतोष जनक बताया। उन्होंने भोजन और नाश्ते में क्या-क्या दिया जाता है पूरी जानकारी ली। सप्ताह मे एक दिन मजदूर बुलाकर पूरे संस्था के खिड़की-दरवाजे, वार्ड की सफाई कराने कहा। छुरिया में सर्वाइकल कैंसर के बचाव करने वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर तेजी लाने कहा है। 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शेष हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button