
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : राजगामी संपदा न्यास का शपथ ग्रहण समारोह आज…
राजनांदगांव | राजगामी संपदा न्यास के तत्वावधान में रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति का शपथ ग्रहण समारोह 5 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में होगा।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सांसद संतोष पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।



