
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पद्मश्री फूलबासन बाई से मिला उदयाचल परिवार, जाना हालचाल…
राजनांदगांव | हाल ही में पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण के असफल प्रयास के बाद उदयाचल परिवार के सदस्य उनके निवास पहुंचे और मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सदस्यों ने घटना की जानकारी ली, उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री फूलबासन बाई उदयाचल की आजीवन सदस्य हैं। पद्मश्री सम्मान मिलने पर उदयाचल द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन भी किया गया था।
घटना को देखते हुए उनके निवास की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, बृजकिशोर सुरजन, अतुल रायचा तथा प्रकाश श्रीमाल ने परिवारजनों से मुलाकात की।



