छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला में रिदमिक योगासन का प्रदर्शन किया जाएगा…

राजनांदगांव | नगर निगम की पहल और महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में संचालित मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम में योग को बढ़ावा देने नई पहल की जा रही है। इसके तहत आगामी रविवार से रिदमिक योगासन का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में किशोर महेश्वरी के नेतृत्व में चार बच्चों द्वारा एडवांस योगासन का प्रदर्शन किया गया, जिसे लगभग 1500 बच्चों, युवाओं एवं उपस्थित दर्शकों ने सराहा। इस प्रस्तुति ने योगासन के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा किया। मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम हर रविवार को चौपाटी रानी सागर परिसर में सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान रिदमिक योगासन के प्रदर्शन से बच्चों को योग से जोड़ने और उनकी रुचि विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने बताया इस पहल से उत्सुकता, उमंग और आत्म विश्वास बढ़ेगा। एसोसिएशन की स्पर्धा में भागीदारी और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं सचिव लक्ष्मण लोहिया ने जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button