, यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस रोककर जांच; एक व्यक्ति से पूछताछ
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रोककर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ट्रेन करीब डेढ़ घंटे से स्टेशन पर खड़ी थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। ट्रेन की तलाशी ली जा रही है। अचानक शुरू हुई जांच और स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से यात्रियों में चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, सूचना देने और संबंधित व्यक्ति की भूमिका को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
