छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहरी क्षेत्र में दो की जगह अब तीन जोन कार्यालय, पटरी पार को राहत…

राजनांदगांव , पंडित दीन दयाल नगर चिखली के बिजली सब स्टेशन के पास नया तीसरा जोन कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। शहरी क्षेत्र में करीब 62 हजार उपभोक्ताओं के लिए अब 2 की जगह 3 जोन कार्यालय होंगे। पटरी पार की आधी आबादी को राहत मिलेगी। बिजली गुल, लो वोल्टेज, बिजली बिल का भुगतान, बिल में सुधार, स्थाई, अस्थाई मीटर, बिजली कनेक्शन लगाने सहित अन्य काम यहीं होंगे। पटरी पार बसे बिजली उपभोक्ताओं को इन कामों के लिए शहर के कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहले राजनांदगांव शहर के 62 हजार उपभोक्ता केवल 2 जोन में बंटे थे। इससे बिजली उपभोक्ताओं को कई तरह की शिकायतों और समस्याओं का समाधान कराने कैलाश नगर स्थित कार्यालय में आना पड़ता था। लेकिन पंडित दीनदयाल नगर चिखली में विद्युत सब स्टेशन के पास तीसरा नया जोन कार्यालय खोला गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मोतीपुर के सुशासन तिहार से इसका शुभारंभ किया गया। पटरी पार शहर का 40 प्रतिशत क्षेत्र और आबादी की बिजली से संबधित शिकायतों का समाधान इसी जोन कार्यालय से होगा।

शहर डिवीजन क्षेत्र के ईई कौशलेन्द्र पांडे ने बताया अब पटरी पार के बिजली उपभोक्ताओं को कैलाश नगर कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी जोन कार्यालय से स्थाई, अस्थाई मीटर लगाने, बिजली बिल का भुगतान, बिल सुधार सहित अन्य समस्या और बिजली से संबधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। बिजली गुल और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं की शिकायत यहां के नंबरों में की जा सकेगी। इन शिकायतों का समाधान करने यहां अलग से सुधार अमला स्टॉफ तैनात रहेगा। बिजली संबधित अन्य प्रशासनिक कामकाज भी यहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button