
CG : CM साय आज शाम बंगाल होंगे रवाना, कल सीएम शपथ समारोह में होंगे शामिल …
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सीएम आज शाम 7 बजे रायपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे. वह आज रात कोलकाता में ही रात्रि विश्राम करेंगे. यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा. इस प्रदेशव्यापी आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला वैवाहिक कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है. सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न धर्मों व समुदायों के 2300 से अधिक जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे. इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़ों की सहभागिता, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का उदाहरण बनेगा.



