छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष का किया गया स्वागत …

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा का प्रथम नगर आगमन पर महावीर चौक में भव्य स्वागत किया गया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। संगीता सिन्हा के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया भी राजनांदगांव पहुंचीं।

कांग्रेस प्रवक्ता अनीस खान ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला राजनांदगांव दौरा था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। स्वागत के पश्चात संगीता सिन्हा ने पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के निवास जाकर उनसे मुलाकात की और हाल ही में हुई अपहरण की कोशिश की घटना के विषय में उनका कुशलक्षेम जाना।इस दौरान संगीता सिन्हा ने जिला अध्यक्ष विपिन यादव और शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के साथ संगठन की मजबूती और आगामी कार्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व महापौर हेमा देशमुख, माया शर्मा, सुदेश देशमुख, शारदा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button