राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…
राजनांदगांव | नवागांव वार्ड में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी के दौरान भी रोजाना ऐसी स्थिति बनी हुई है। दोपहर में घंटे भर तक के लिए बिजली बंद की जा रही है।
वहीं लो वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। शिकायतों के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते भीषण गर्मी में लोग उबलने को मजबूर हो रहे हैं। यहां व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।
