
राजनांदगांव : सहकारी समितियों से किसानों को रकबा के हिसाब से खाद मिलेगी …
राजनांदगांव l खरीफ सीजन 2026 को देख कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद वितरण करने नए निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को उनके रकबा और कृषि विश्व विद्यालय की अनुशंसा पर खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि जरूरत के अनुरूप संतुलित उर्वरकों का सही उपयोग किया जा सके। जारी आदेश में कहा गया है कि खाद का विक्रय अनिवार्य रूप से पीओएस मशीन से किया जाए और स्टॉक की जानकारी रोज अपडेट की जाएगी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा फसलवार उर्वरक संयोजन तैयार किया गया है, जिसे समितियों में प्रदर्शित करने निर्देश दिए गए हैं ताकि किसान आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। विभाग ने फास्फेटिक उर्वरकों के विभिन्न विकल्पों जैसे एनपीके ग्रेड, ट्रिपल सुपर फास्फेट और सिंगल सुपर फास्फेट के उपयोग को बढ़ावा देने कहा है। सीमांत किसानों को खाद वितरण में प्राथमिकता देने,एक किसान को 1 माह में मिलने वाली अधिकतम मात्रा की जानकारी देंगे।



