
राजनांदगांव : चेंबर ऑफ कामर्स का जिला स्तरीय महाधिवेशन 21 को…
राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव द्वारा 21 मई को जिला स्तरीय व्यापारी महाधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पेंड्री के राज इंपीरियल में होगा। महाधिवेशन में प्रदेश एवं जिले के व्यापारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडेय रहेंगे।
महाधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा, व्यापारी हितों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। चेंबर के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर व्यवसायिक विकास, चुनौतियों पर संवाद किया जाएगा।

