छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बाजार में हल्लाबोल, मोदी सरकार को कोसा…

राजनांदगांव , शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किराना बाजार क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन जनसंवाद किया। नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव साथ रहे। शहीद भगत सिंह चौक में जुटे और यहां से गुड़ाखू लाईन निकले। जूनी हटरी के बाजार क्षेत्र तक पहुंचे। रास्ते में खुदरा व्यापारियों से बात की।

आम लोगों से भी संवाद किया। व्यापारियों ने कहा पिछले 10 वर्षों में खाद्य तेल, शक्कर, चायपत्ती, दाल, आटा, चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़े हैं। लोगों ने कहा कि 200-300 रुपये रोज कमाने वाले परिवारों के लिए घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस के बढ़ते दाम से आम आदमी पहले ही दबाव में है।

जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। असर छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। विपिन यादव ने कहा भाजपा सरकार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन के दाम बढ़े हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button