छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले के 12 थानों को मिले आपातकालीन सेवाओं के लिए नए वाहन…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोमवार को विधानसभा निवास कार्यालय रायपुर से सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटेरी जनसमस्या निवारण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा रखी गई मांगों पर ग्राम में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मैदान समतलीकरण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय नई दिल्ली से शिविर में वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज रायपुर प्रवास के दौरान जिले के 12 थानों के लिए 112 आपातकालीन सेवा के 12 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही लगभग 65 लाख रुपए लागत का अत्याधुनिक फॉरेंसिक वाहन भी जिले को मिला है, जिससे घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित करने में मदद मिलेगी और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि धमधा-गैंदपुर 220 केवी विद्युत लाइन को नेशनल ग्रिड से जोड़े जाने से राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, बलौदाबाजार एवं भाटापारा क्षेत्र को दोहरी विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे विद्युत गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

सिंचाई सुविधाओं का क्षेत्र में होगा विस्तार सिंचाई विभाग द्वारा चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा, जिनमें 20 पंचायतें राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र की हैं। उन्होंने कहा कि मोखला-जंगलेश्वर एनीकट निर्माण के लिए 4 करोड़ 69 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिससे कटाव रोकने एवं जल संरक्षण में मदद मिलेगी। वहीं सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन बनेगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button