छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गोदाम से 15 लाख की सिगरेट चोरी…

राजनांदगांव , शहर के पुराना रेस्ट हाउस इलाके में मौजूद गोदाम से 15 लाख के सिगरेट की चोरी हो गई। गंभीर बात यह है कि आरोपी ने करीब ढाई घंटे में यह चोरी की। बारी-बारी से तीन खेप में सामान मोपेड में लादकर ले जाता रहा। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटना 30 अप्रैल के रात की है। आरोपी ने आरसीएम इंटरप्राइजेस के गोदाम के शटर का ताला तोड़ा। फिर भीतर रखे 15 लाख रुपए के सिगरेट की चोरी कर ली। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। लेकिन ढाई घंटे तक लगातार जारी रही इस चोरी से पुलिस के पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोपी बेधड़क गोदाम से तीन खेप में सामान निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद और अन्य पदाधिकारियों ने एएसपी कीर्तन राठौर से मुलाकात की। उन्होंने चोर को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। वहीं व्यापारिक हिस्सों में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मामले में विवेचना की जा रही है। थानों में भी सतर्क किए हैं।

पूर्व में हुई चोरी के मामले नहीं सुलझे शहर के व्यापारि​क हिस्से में पहले भी चोरी की घटना हुआ है। लेकिन इसके आरोपी अब तक पकड़ से बाहर हैं। गणेश मेडिकल व नरेश वॉच कुछ समय पहले 20 लाख से अधिक की चोरी हुई है। लेकिन आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। चोरी की छोटी-बड़ी घटनाएं पॉश कालोनियों में भी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button