
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनादगांव : शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर किया सम्मान…
राजनादगांव/ डोंगरगांव | मां कर्मा रक्तवीर क्लब राजनांदगांव व बालाजी ब्लड बैंक के द्वारा जिला साहू सदन बसंतपुर राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रक्तवीरों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के िलए आयोजन समिति की ओर से हेलमेट प्रदान किया गया।
शिविर में माधव साहू, यशवंत साहू, मदन साहू, परदेशी राम साहू, अनिल साहू, तिजेंद्र साहू, भोज कुमार गंजीर, राघवेंद्र साहू, वासुदेव साहू, थंगेश्वर साहू, हृदय हिरवानी, राजेश साहू, जितेन्द्र हिरवानी, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू, नीलमणि साहू, नोबल साहू, मोतीलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, कुलेश्वर साहू, डॉ. महेश साहू, मुनेश्वरी साहू आदि मौजूद थे।



