छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुराने पेड़ों की कटाई, वन विभाग पर उठे सवाल

विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में हरियाली पर आरी, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

लोकेश शर्मा✍️

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर स्थित कोढ़ी खाना क्षेत्र में सैकड़ों वर्षों पुराने पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रियासत काल में राजा साहब द्वारा यह भूमि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों एवं उनके परिवारों के संरक्षण और निवास के लिए दान में दी गई थी, जहां आज भी कई जरूरतमंद परिवार निवासरत हैं। अब उसी संवेदनशील भूमि पर सागौन, इमली, बरगद, कौहा सहित बड़ी संख्या में पुराने पेड़ों को काटे जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर भारी संख्या में कटे हुए पेड़ देखे गए, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। शहर के बीचों-बीच इस तरह खुलेआम पेड़ों की कटाई होना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब शहर के मध्य स्थित क्षेत्र में पर्यावरण की ऐसी दुर्दशा हो रही है, तब ग्रामीण इलाकों में जंगलों की स्थिति क्या होगी, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

हैरानी की बात यह भी है कि यह पूरा मामला विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि बिना विभागीय संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई संभव नहीं है।

मामले में वन विभाग का पक्ष जानने के लिए डीएफओ Ayush Jain से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर की बची हुई हरियाली को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button