छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हिंदू संगठनों के प्रदर्शन बाद युवती को परिजनों को सौंपा…

राजनांदगांव , लव जिहाद के आरोप को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवती को पहले सखी सेंटर पहुंचाया। जिसके बाद उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। बीते तीन दिनों से मामले को लेकर हिंदू संगठनों व कायस्थ समाज का प्रदर्शन चल रहा था।

ममता नगर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुस्लिम युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने महावीर चौक में प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे बालिग होना बताकर वापस युवक के साथ भेज दिया था।

परिवार व संगठनों का गुस्सा और फूट पड़ा। चक्काजाम और कलेक्टोरेट में हुए प्रदर्शन के बाद युवती को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। जहां उसके माता-पिता ने उससे मुलाकात की। इसके बाद सखी सेंटर से युवती को उसके घर भेज दिया गया है। माता-पिता उसे अपने साथ लेकर गए। इससे चल रहे विवाद और प्रदर्शन पर विराम लगा है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button