राजनांदगांव : शतरंज के हब के रूप में विकसित होगा अपना राजनांदगांव जिला: रमन…
राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिग्विजय स्टेडियम समिति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल एवं सहसचिव योगेश बागड़ी को पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबाल, क्रिकेट, टेनिस, स्नूकर, बिलियर्डस, शतरंज जैसे खेलों के लिए स्टेडियम का अच्छा उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले को शतरंज के खेल के हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।
दिग्विजय स्टेडियम के समतलीकरण एवं निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 29 लाख रुपए के कार्यों की मांग की गई है, जो एक सप्ताह में स्वीकृत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन शामिल हुए। उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। जिसमें जिले के भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत ढाई साल में जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। उन्होंने स्टेडियम को सक्रिय करने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा।
आगे भी खेल की गतिविधियां जारी रहेगी महापौर मधुसूदन यादव ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद सक्रियता से खेल गतिविधियों को सुध ली है और आगे भी खेल गतिविधियां जारी रहेगी। इससे सभी खेल प्रेमियों को लाभ मिलेगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि खेल, युवा एवं समाज हम सभी का भविष्य है। जिले में बहुत से बेहतरीन खिलाड़ी आगे आए हैं, जिन्होंने शहर का नाम रौशन किया है। एक खिलाड़ी शहरी के नाम की परिभाषा बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों में ऊर्जा लगाएं और उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे नशे की ओर नहीं जाए। खेल गतिविधियों को बढ़ावा दें।



