छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण व सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन किया…

नर्मदा, छुईखदान ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झूरानदी में रविवार को नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण व सीसी रोड निर्माण के भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह थे। सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से गांव के बच्चों को शिक्षा और पोषण संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बाल विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की नींव और भी मजबूत होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को कीचड़ और आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में होने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। कार्यक्रम में छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचरनवनीत जैनपुष्पा प्रकाश जंघेलराजू जंघेल लीकेश साहूहोमेश्वरी दिनेश वैष्णव रोशन चंद्राकरजिला पंचायत सदस्य निर्मला वर्मा विजय वर्माआनंद सिन्हा बलराम जंघेलदेवकी विनोद रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button