
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डाक विभाग में पोस्टकार्ड का अभाव लोगों को असुविधा हो रही, राहत दें…
राजनांदगांव | आज के डिजिटल युग में भी आम जनता के लिए पोस्टकार्ड पत्राचार का एक सुलभ और लोकप्रिय माध्यम है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी अपनी बात पहुंचाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। परंतु, यह खेद का विषय है कि राजनांदगांव के मुख्य डाकघर एवं बसंतपुर स्थित डाकघर में पिछले कुछ समय से पोस्टकार्ड उपलब्ध नहीं हैं।
कार्ड न मिलने के कारण आम नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन डाकघरों में यथाशीघ्र पोस्टकार्ड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करें।



