छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सर्विस किनारे बनी नाली खुली, हादसों की आशंका…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड से राम दरबार मंदिर की तरफ जाने वाली सर्विस लेन के किनारे बनी नाली कई जगह खुली पड़ी हुई है। यहां ढक्कन नहीं लगे है ऐसे में यहां हादसों की आशंका बनी रहती है।

कई लोग सर्विस लेन में ट्रैफिक और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण इसी नाली पर पैदल आवाजाही करते है। लेकिन यहां कई जगह नालियां खुली है। ऐसे में हादसों की आशंका है। रात के समय यह खुली नाली दिखाई नहीं देती।

Related Articles

Back to top button