
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: युवक ने किया फिनाइल का सेवन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती ….
राजनांदगांव। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कसाई पारा वार्ड नंबर 27 निवासी एक युवक उम्र 26 वर्ष द्वारा घर पर फिनाइल का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल युवक को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का उपचार जारी है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



