राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु को भाजपा ओबीसी मोर्चा का भिलाई जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने किशन यदु को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि किशुन यदु के नेतृत्व, संगठन कौशल, अनुभव और समर्पण से भिलाई जिले में भाजपा ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि किशुन यदु लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। नगर पालिक निगम राजनांदगांव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
समर्थकों ने उनके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
